फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हेवल्स शोरूम में 32 मिनट तक रूके थे बदमाश

हेवल्स शोरूम में 32 मिनट तक रूके थे बदमाश

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हेवल्स शोरूम में 32 मिनट तक रूके थे बदमाश
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड हेवल्स शोरूम में पांच बदमाश 32 मिनट तक लूटपाट करते रहे। शोरूम में घुसते ही यहां तैनात कर्मचारी विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पांचों बदमाश घटना को अंजाम देकर दो बाइकों पर सवार होकर बावली चुंगी की तरफ भाग निकले। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बावली रोड स्थित हेवल्स शोरूम में 30 अप्रैल की रात नकाबपोश पांच बदमाश 9 बजकर 40 मिनट पर शोरूम में घुसे। बदमाश 32 मिनट तक शोरूम में लूटपाट करते रहे। शोरूम कर्मी विक्रम सिंह निवासी पट्टी मीरापुर बड़ौत की गोली मारकर हत्या कर दी। 10 बजकर 12 मिनट पर पांचों बदमाश शोरूम से बाहर निकले और दो बाइकों पर सवार होकर बावली चुंगी की तरफ भाग निकले। शोरूम के पास एक दुकान से पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली।
विज्ञापन

पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि फुटेज में पांच बदमाश कैद हुए हैं। पांचों बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे। लूट का विरोध करने पर शोरूम कर्मी की गोली मारकर हत्या की। पुलिस जल्दी ही बदमाशों का पता लगाकर खुलासा करेगी। सीसीटीवी फुटेज में दो कार भी कैद हुई है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला :
बड़ौत। बावली रोड स्थित हेवल्स शोरूम में 30 अप्रैल की रात में कर्मचारी विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या की। शोरूम मालिक के बेटे प्रशांत पुत्र बिजेंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विक्रम की हत्या कर उनकी लाइसेंसी राइफल, पांच लाख रुपये की नगदी व सोने के जेवरात लूटने का मामला दर्ज कराया। वहीं मृतक के बड़े भाई सतपाल ने शोरूम मालिक बिजेंद्र, उसके बेटे प्रशांत, सौरभ व एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों मुकदमों की विवेचना कर रही है।


हत्यारोपी प्रशांत ने मीडिया को सौंपी सीसीटीवी फुटेज
बड़ौत (बागपत)। विक्रम की हत्या में पीड़ित परिवार की ओर से आरोपी बनाए गए प्रशांत ने खुद को और अपने परिवार को निर्दोष बताया। बृहस्पतिवार को वह मीडिया के सामने आया। सीसीटीवी फुटेज सौंपी। प्रशांत ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाकर बताया कि पांच-छह बदमाश नौ बजकर 40 मिनट पर शोरूम में घुसे। कर्मचारी विक्रम गेट के पास खड़ा था और अंदर अन्य कर्मचारी पैकिंग का काम कर रहे थे। जबकि कंपनी से आए एक व्यक्ति व सेल्समैन ऊपर के कमरे में बैठे थे। बदमाशों ने अंदर घुसते ही विक्रम को गोली मार दी। बदमाशों ने उसके मम्मी, पापा व अन्य दोनों लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और सभी के मोबाइल भी छीन लिए। बदमाशों ने छह लाख रुपये की नगदी, लाइसेंसी रायफल, जेवरात लूट लिए। बदमाश बार-बार कह रहे थे कि 30 लाख रुपये आए हैं, वह कहां पर रखे हैं। भागते समय पांच बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। प्रशांत ने खुद को और अपने परिवार को निर्दोष बताया। गौरतलब है कि प्रशांत ने ही शोरूम में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । एक मुकदमे में वह आरोपी है और दूसरे मुकदमे में प्रशांत वादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed