फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरार आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

फरार आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Tue, 01 Jan 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर एक सप्ताह पहले हुए दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वीडियो से पथराव करने वाले 11 युवकों की पहचान हुई। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

लक्ष्मण चौक पर 24 दिसंबर को रामपाल प्रजापति और पूर्व सभासद इरशाद पक्ष के बीच मामूली विवाद को लेकर पथराव, लाठी- डंडे व धारदार हथियार चले । इस दौरान अवैध हथियारों से पांच-छह फायर भी किए गए। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए । पथराव में दो पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी। दोनों पक्षों ने 18 लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने भी दोनों पक्षों के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। वीडियो से पुलिस ने पथराव करने वाले 11 युवकों की पहचान की । पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed