{"_id":"593c44e84f1c1b7e3a8b4611","slug":"121497122024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशियान में पकड़ा पशु कटान, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरैशियान में पकड़ा पशु कटान, तीन गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरैशियान में पकड़ा पशु कटान, तीन गिरफ्तार
बागपत। शनिवार को भी पुराने कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में अवैध पशु कटान का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापामारी कर तीन लोगों को पशु कटाते गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा मांस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए। जबकि उनका एक साथी पुलिस के सामने से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली मोहल्ला कुरैशियान निवासी सत्तार के मकान में पशु कटान किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने सत्तार के मकान में करीब साढ़े 10 बजे छापामारी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मकान से ही सलीम और नौशाद पुत्र अकबर, सलीम पुत्र मिद्दा को पकड़ लिया। उसका एक साथी मन्नान पुत्र सत्तार भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल ने कहा आरोपी भैंस के पैर बांधकर कटान कर रहे थे। मौके से मीट, पशु के अवशेष के अलावा छुरा समेत अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।