फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंसाफ के लिए जारी रहेगा अनशन, पंचायत टली

इंसाफ के लिए जारी रहेगा अनशन, पंचायत टली

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
इंसाफ के लिए जारी रहेगा अनशन, पंचायत टली
बड़ौत। शोरूम कर्मी विक्रम सिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी परिजनों का अनशन जारी रहा। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका अनशन जारी रहेगा। पुलिस के दबाव में आकर वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

धरने पर वक्ताओं ने कहा कि शोरूम मालिक व उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम सिंह की हत्या की है। मृतक के परिजन पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप चुके है। जिसमें एक युवक शोरूम से बैग व रायफल लेकर निकलता हुआ नजर आ रहा है। उन्होने कहा कि पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। शोरूम मालिक को बचाने की कोशिश की जा रही है। धरने का नेतृत्व कर रहे सतीश तोमर ने बताया कि बुधवार देर शाम धरनास्थल पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह आए थे। उन्होंने घटना को खोलने को कुछ समय मांगा है। इसीलिए 17 मई को पंचायत स्थगित कर दी, लेकिन अनशन जारी रहेगा। जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं होगी वे धरने से नहीं उठेंगे। यदि पुलिस ने जबरन उन्हें उठाने की कोशिश की तो उग्र आंदोलन होगा। धरने में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र, देवेंद्र तोमर, उपेंद्र तोमर, व्यापक तोमर, राजीव, पुनीत मलिक, कपिल, सत्यवीर, आशा, रीता, कमलेश, राजीव, टीनू तोमर, शीशपाल, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया समर्थन का एलान
बड़ौत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को शहर अध्यक्ष के आवास पर हुई। इसमें विक्रम हत्याकांड को लेकर तहसील में चल रहे धरने को समर्थन देने का निर्णय लिया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता और हेमंत एडवोकेट के संचालन में बैठक हुई। शहर अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो रही है। इसमें रमेश शर्मा, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, नरेंद्र शर्मा, विनित देशवाल, दीपक राठी, सत्यपाल पंवार, हरेंद्र, हरवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
बागपत। विक्रम हत्याकांड में व्यापारियों ने एएसपी रणविजय सिंह से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। व्यापारी सुरेंद्र सिंह चौहान, जगदीश अरोरा, भूपेंद्र सिंह चौहान, जोगेेंद्र शर्मा, फिरोज खान, अंकित कश्यप और सुरेंद्र अरोरा ने एएसपी से मुलाकात की। प्रकरण में शोरूम संचालक को निर्दोष बताते हुए कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed