{"_id":"5c38e3a5bdec227391005da7","slug":"11547232165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने विपक्षियों से पिटाई कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। रमाला गांव निवासी महिपाल ने पुलिस के सामने विपक्षी लोगों से मारपीट करवाने का आरोप लगाया। उसने एसपी के पास पहुंचकर बताया कि 15 दिसंबर 2018 को वह गांव के दो लोगों के साथ बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ा था। आरोप है कि रमाला थाना में तैनात दरोगा दो पुलिस कर्मियों के साथ वहां आया और उसे जबरन में गाड़ी में बैठाकर श्मशान घाट में ले गए। वहां पर पहले से ही उनके विपक्षी लोग मौजूद थे। पुलिस ने विपक्षियों से उसकी पिटाई कराई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस उसे गाड़ी में डालकर बासौली गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर ले गई। वहां पर भी उसकी पिटाई की गई। धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया कि जान से मार देंगे। पुलिस ने झूठे मुकदमे में उसे जेल भेज दिया। नौ जनवरी को वह जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने दरोगा से जान का खतरा बताया। एसपी से दरोगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।