फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने 25 हजार के ईनामी दो लुटेरों को दबोचा

पुलिस ने 25 हजार के ईनामी दो लुटेरों को दबोचा

Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 25 हजार के ईनामी दो लुटेरों को दबोचा
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत में किराना व्यापारी अविनाश जैन को गोली मारकर पांच लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 25-25 हजार के ईनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस, बाइक और लूटी गई नगदी बरामद की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि बड़ौत में 23 अक्तूबर की शाम को किराना व्यापारी सुशील जैन अपने बेटे अविनाश जैन उर्फ मनी के साथ हाथी खाना बाजार स्थित अपनी परचून की दुकान से घर लौट रहे थे। बड़ा जैन मंदिर के पास बदमाश अविनाश को गोली मारकर पांच लाख रुपये की नगदी लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने व्यापारी के नौकर अजय और उसके दोस्त अंकित सैन निवासी शांति नगर पट्टी चौधरान बड़ौत को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इस मामले में गोलू उर्फ समय पुत्र राकेश निवासी किदवई नगर बड़ौत और टोनी उर्फ निखिल पुत्र मोटर उर्फ परविंद्र निवासी छपरौली रोड बड़ौत फरार चल रहे थे। 27 अक्तूबर को एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिनौली रोड में स्थित नागेश्वर मंदिर के पास से मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस, चोरी की बाइक व लूटी 35 हजार रुपये की नगदी, चेक बुक बरामद की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अंकित सैनी के कहने पर उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। अंकित ने ही उन्हें तमंचा दिया। व्यापारी को गोली मारना नहीं चाहते थे, लेकिन उसके पिता के विरोध करने पर तमंचे से गोली चलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि टोनी उर्फ निखिल के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में सात और गोलू उर्फ समय के खिलाफ पांच मुकदमा दर्ज हैं। 15 दिन पहले दोनों जेल से जमानत पर छूटकर आए पिछले महीने टोनी ने ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल के गेट पर फायरिंग की। गोलू ने व्यापारी गगन को गोली मारकर घायल किया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी ने बताया कि व्यापारी से लूट करने वाले चारों बदमाशों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। जिन लोगों ने उन्हें जेल से जमानत दिलवाई, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed