फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पालिका चेयरमैन पुलिस कर्मियों पर भड़के, नोकझोंक

पालिका चेयरमैन पुलिस कर्मियों पर भड़के, नोकझोंक

Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पालिका चेयरमैन पुलिस कर्मियों पर भड़के, नोकझोंक
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी रोड पर चेकिंग के दौरान एक एसआई के पालिका के एक कर्मचारी के बेटे का चालान काटे जाने के बाद पालिका चेयरमैन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेेकिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों से कहा कि वे बदमाशों को पकड़े, सीधे साधे लोगों को परेशान न करें। इससे हंगामा हो गया। बाद में पुलिस कर्मी चेकिंग अभियान छोड़कर चले गए।
एसआई राजीव कुमार पुलिस कर्मचारियों के साथ शनिवार को गांधी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तो उन्होंने पालिका के एक कर्मचारी का बेटा जो दवा लेने आया हुआ था तो उसका जबरन चलान काट दिया। जब चेयरमैन अमित राणा ने संबंध दरोगा से मोबाइल पर बातचीत करने का प्रयास किया तो संबंधित पुलिस कर्मियों ने बात नहीं की। इस पर अमित राणा और भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र राठी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी रोड पर पहुंचे और दरोगा को कहा कि सीधे आदमी को परेशान न करें, बदमाशों को पकडे़, यह खुलेआम लूटपाट है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर वहां पर काफी नोकझोंक भी हुई। बाद मेें चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मी वहां से चले गए। इस संबंध मेें एसआई राजीव ने बताया पालिका चेयरमैन के व्यवहार के संबंध में अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा पुलिस चेकिंग के नाम पर बिना वजह शहर के सीधे सादे लोगों को परेशान करती है और उनसे अवैध वसूली करती है, जबकि बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, इस संबंध मेें उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। दूसरी तरफ सीओ रमानंद कुशवाहा ने कहा गांधी रोड पर चेकिंग के दौरान कुछ कहासुनी हुई है, इसकी सूचना मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा जांच कराने के बाद ही कार्रवाई कराई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed