{"_id":"5adb97d34f1c1b64098b5ce6","slug":"111524340691-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से 1.08 लाख निकालने पर पीड़तों का दूसरे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से 1.08 लाख निकालने पर पीड़तों का दूसरे दिन भी धरना जारी
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
बावली गांव की सिंडिकेट बैंक शाखा मेें घोटाला सामने आने के बाद धरने पर बैठे लोगों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि अभी हाल में तीन लोगों के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि गांव के हकुमुदीन पुत्र अब्दुल हमीद के खाते से एक लाख आठ हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने तीन दिन तक धरना दिया और बाद मेें पुलिस के शाख प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद धरना समाप्त किया। अब हुकुमदीन अपनी पत्नी शहीदना, पौत्र समीर और पौत्री सुम्मया धरने पर बैठ गए हैं। उसके खाते से 1.8 लाख रुपये निकाल लिए हैं। उसके समर्थन में गांव के महिपाल पुत्र सुंडा और नीरज पुत्र कबूल भी धरने पर बैठे हैं। दूसरे दिन भी शनिवार को शाखा के खिलाफ पीड़ितों का धरना जारी रहा। दूसरी तरफ बैंक के शाखा प्रबंधक मनमोहन स्वरूप छट्टी पर हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कार्य वाहक शाखा प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि उन्हें इस संबंध मेें जानकारी नहीं है।