{"_id":"6a988ef01e8d0219480f3b7b","slug":"mud-house-collapses-in-rain-child-dies-after-being-trapped-underneath-kaushambi-news-c-262-1-slp1001-176767-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, दबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, दबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के छोटी कोथरिया कडरौ में गिरा कच्चा मकान। संवाद
लगातार हो रही बारिश की वजह से नवाबगंज के छोटी कोथरिया गांव में बुधवार सुबह कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई।
छोटी कोथरिया निवासी चंद्रप्रकाश यादव का कच्चा घर बारिश से कमजोर हो गया था। सुबह अचानक गिर गया। उस समय घर के अंदर मासूम प्रियांश सो रहा था। जो मलबे में दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। प्रियांश दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
बारिश से मकान ढहने से पहले ही जा चुकी है जान
बारिश के चलते बीते एक माह पहले चिलबिला में मकान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को जर्जर भवन को चिह्नित करके जरूरतमंदों को आवास दिलाने का आश्वासन दिया था। भुपियामऊ के सराय बहेलिया में तीन दिन पहले कच्चा मकान गिर गया था। हादसे में बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय ने लेखपाल को निलंबित किया था।