फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोना पंडित और आकाश शामली के बीच विवाद, धमकी

मोना पंडित और आकाश शामली के बीच विवाद, धमकी

Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मोना पंडित और आकाश शामली के बीच विवाद, धमकी
बागपत। कोर्ट में पेशी पर आए प्रमोद गांगनौली गैंग के दो सदस्यों का आकाश शामली से कचहरी परिसर में आमना-सामना हो गया। इस दौरान उनके बीच गाली-गलौज हुई। बाद में एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। कचहरी में चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन

बागपत जेल में बंद प्रमोद गांगनौली गैंग के सदस्य मनीष निवासी रठौड़ा और विकास उर्फ मोना पंडित निवासी बिजरौल सोमवार को कोर्ट में पेशी पर आए । इसी दौरान गाजियाबाद पुलिस आकाश शामली और उनके भाई को पेशी के लिए कचहरी लेकर पहुंची। इस दौरान अपराधी एक-दूसरे को देखकर आपा खो बैठे और गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में उन्होंने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। इससे कचहरी परिसर में हंगामा हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में पुलिस लाइन के आरआई राजवीर सिंह ने कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। हिदायत दी कि यदि किसी ने विवाद किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रमोद गांगनौली गैंग के सदस्य मनीष निवासी रठौड़ा और विकास उर्फ मोना पंडित निवासी बिजरौल और आकाश शामली में पहले से ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


बस्ती जेल में बंद देवेंद्र
धनौरा को जान का खतरा
बागपत। बस्ती जेल में बंद देवेंद्र निवासी धनौरा की कोर्ट में सोमवार को पेशी हुई। इस दौरान उसने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता और दमकल विभाग के इंस्पेक्टर इकबाल की मुरादनगर में रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। केस के दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। एक आरोपी फिलहाल खुलेआम घूम रहा है और उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। देवेंद्र का दावा है आरोपी दूसरे जनपदों के केसों में फरार चल रहा है। आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed