फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने 28.80 लाख रूपये कीमत की शराब पकड़ी

पुलिस ने 28.80 लाख रूपये कीमत की शराब पकड़ी

Wed, 03 Apr 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 28.80 लाख रूपये कीमत की शराब पकड़ी
बागपत। जिले में पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाकर 28.80 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी। पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 440 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि सीओ सिटी ओमपाल सिंह एवं बागपत कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने फोर्स के साथ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग अभियान चलाया। मवीकलां टोल के पास से शराब से लदा कैंटर पकड़ लिया। कैंटर से दो सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्कर गौरव पुत्र जगपाल निवासी कस्बा विस्वां जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने बताया कि वह हरियाणा के कुंडली से शराब लेकर एटा जा रहा था, जहां संजय को सप्लाई करनी थी। यह शराब लोकसभा चुनाव के लिए मंगाई गई थी।
विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने पाठशाला चौकी पर चेकिंग के दौरान शराब से लदी टाटा 407 गाड़ी पकड़ ली। जिसमें 210 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब माफिया अनुज पुत्र ब्रजपाल निवासी चिरौड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि शराब लोनी में संदीप को सप्लाई करनी थी, जो बड़ा शराब माफिया है। वह लोकसभा चुनाव में शराब की बिक्री करता है। शराब लाने के लिए अनुज को 17 सौ से दो हजार रुपये देता है। रमाला थाना पुलिस ने ककड़ीपुर के जंगल से अमित उर्फ खड्डा पुत्र उदयवीर निवासी ककड़ीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली पुलिस ने ट्यौड़ी गांव से जीशान पुत्र मेहरबान निवासी कोताना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 पेटी देशी शराब अवैध बरामद की। दोघट पुलिस ने टीकरी गेट से पवन राठी पुत्र किरनपाल निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर आठ पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।

पूर्व शिक्षक का बेटा बेच रहा था शराब
बागपत। रमाला पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शराब तस्कर अमित उर्फ खड्डा पूर्व शिक्षक का बेटा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह काफी दिनों से शराब बेचने का काम कर रहा था। खेत में शराब छिपा कर रखता है। मोबाइल पर ऑर्डर मिलने के बाद शराब बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed