फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का किया खुलासा

पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का किया खुलासा

Sat, 29 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का किया खुलासा
पुलिस ने लूट की दो वारदातों का किया खुलासा
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर हुई दो लूट की घटना का पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश किया।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि 25 सितंबर को खेकड़ा थाना क्षेत्र के खैला मोड पर संजय पुत्र रणधीर निवासी लहचाड़ा से चार बदमाशों ने हजारों की नगदी, बाइक व मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में उसने थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अक्षय उर्फ छोटू पुत्र देवेंद्र, पवन उर्फ चूरकुंडा पुत्र आनंद, सचिन उर्फ चीनी पुत्र नरेश, विकास उर्फ चंद्रमणि पुत्र रामनाथ निवासी बड़ागांव के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने शुक्रवार को बड़ागांव नहर पुल के पास से चेकिंग के दौरान अक्षय उर्फ छोटू व पवन उर्फ चूरकुंडा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी गई स्पलेंडर बाइक, मोबाइल एवं 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पूछताछ में उन्होंने लूट की घटना को कबूल किया। उन्होंने यह भी बताया कि 21 सितंबर को डगरपुर गेट के पास मुबारिकपुर गांव निवासी सचिन त्यागी पुत्र घनश्याम को लूट का विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। लूटपाट नहीं कर पाने पर बदमाश उसकी बाइक की चाबी निकालकर भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी अक्षय उर्फ छोटू गैंग का लीडर है। उस पर खेकड़ा थाने में लूट, जानलेवा हमला व मारपीट के चार मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed