Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: आतंकी शहजाद भट्टी के नाम से बना पेज फॉलो करने पर छात्र से आठ घंटे की पूछताछ

Sat, 21 Nov 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नाम से बने पेज को फॉलो और कई वीडियो लाइक करने पर बड़ौत के बर्फखाने के रहने वाला 12वीं का छात्र एटीएस के रडार पर आ गया। एटीएस से इनपुट मिलने के बाद आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता का शक गहराने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस व एलआईयू की टीम ने छात्र को पकड़ लिया। उसे बागपत पुलिस लाइन में लाकर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई। बाद में निगरानी कार्ड जारी कर छोड़ा गया।
विज्ञापन

आतंकी शहजाद भट्टी के नाम से इंस्टाग्राम पर कई पेज बने हुए हैं, जिन पर देश विरोधी गतिविधियों की वीडियो पोस्ट की जाती है। साथ ही युवाओं को आतंकी गतिविधियों से जोड़ने के लिए उकसाने की पोस्ट भी की गई हैं, जो एटीएस के रडार पर है। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि इंस्टाग्राम यूजर 12वीं के छात्र निवासी बर्फखाना के पास बड़ौत ने एक सप्ताह पहले शहजाद भट्टी के नाम से बने पेज को फॉलो कर लिया और उसकी कई वीडियो भी लाइक कर दी। एटीएस मुख्यालय में यह ट्रैक हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद एटीएस ने उसका रिकाॅर्ड खंगालकर बागपत पुलिस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। यहां छानबीन करने पर पता चला कि पेज फॉलो करने वाला 12वीं का छात्र है। उसके परिवार के सदस्य मजदूरी करते हैं। आतंकी गतिविधियों से जुड़ा होने के शक में शुक्रवार को एलआईयू की टीम बड़ौत पहुंची और छात्र को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन लेकर आए। वहां उससे पूछताछ की गई। साथ ही उसके मोबाइल का रिकाॅर्ड खंगाला गया। एलआईयू की जांच के दौरान छात्र की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता नहीं मिली। हालांकि छात्र अब एलआईयू की निगरानी में रहेगा। उसे निगरानी कार्ड जारी करने के बाद दोपहर बाद चार बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैटिंग में नहीं मिली बातचीत
एलआईयू के अफसरों ने 12वीं के छात्र का मोबाइल भी खंगाला। उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्तों से होने वाली चैटिंग भी पढ़ी गई। साथ ही आतंकी के नाम से बने पेज पर चैटिंग होने की जांच की, लेकिन उनमें बातचीत होना नहीं मिला। छात्र से पूछताछ के दौरान उसके परिवार वाले दिनभर कोतवाली में डेरा डाले रहे।

पहले सामने आ चुका है बागपत का आतंकी कनेक्शन
बागपत का पहले कई बार बागपत का आतंकी कनेक्शन सामने आ चुका है। वर्ष 2006 में टांडा गांव के आतंकी जुबैर को जम्मू कश्मीर में सेना ने मार दिया था। जबकि आठ साल बाद उसका साथी इफ्तखार पानीपत से पकड़ा गया था। इसके अलावा रमाला गांव का तुषा चौहान भी आतंकी गतिविधियों में पकड़ा गया था। ऐसे कई अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं।


वर्जन-
आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के शक में पूछताछ की गई। अभी तक की जांच में उसकी भूमिका सामने नहीं आई। वह अभी पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके लिए निगरानी कार्ड जारी कर छोड़ दिया गया।
-प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed