{"_id":"6aa06afe39b3bafc8308ccd3","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158451-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला करंट से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला करंट से झुलसी
विज्ञापन
रमाला। बराल गांव में सोमवार शाम नवनिर्मित मकान की छत पर चढ़ी मिथलेश कश्यप पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजनों ने महिला का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बराल गांव निवासी विक्रम कश्यप ने अपने नए मकान का निर्माण कराया है, जिसके पास से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार शाम विक्रम की पत्नी मिथलेश कश्यप मकान की छत पर चढ़ गई। तभी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलस गई। विक्रम ने हाईटेंशन लाइन को आबादी से दूर कराने की मांग की।
अवर अभियंता तेज प्रताप का कहना है कि महिला के झुलसने का मामला जानकारी में नहीं है, कर्मियों को भेजकर दिखवाया जाएगा। संवाद