{"_id":"6a9b1c2fcaea9ff04407315b","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158211-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लधवाड़ी गांव के पास रेहड़ा को बचाने के प्रयास में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें चालक मंजीत, मजदूर चांद और काला समेत चार घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
निवाड़ा गांव में रहने वाले मंजीत ने बताया कि वह लधवाड़ी गांव के ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर हरियाणा जा रहा था। जैसे ही लधवाड़ी गांव के पास पहुंचा तो चकरोड़ से एक रेहड़ा सड़क पर आ गया। रेहड़ा बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाए तो उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार मंजीत, चांद और काला समेत चारों घायल हो गए। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर जवाहरनगर गांव के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार सोनू घायल हो गया। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद