फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडे चले, पुलिस से खींचतान

Mon, 18 Aug 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर में कोर्ट रोड पर 50 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में शनिवार देर रात शाहनवाज और फिरोज पक्ष के युवकों में झगड़ा हो गया। वहां दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। शाहनवाज के घायल होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन

वहां से पुलिस एक युवक को लेकर जाने लगी तो उसके परिजनों ने विरोध जताया और पुलिस के साथ काफी खींचतान हुई। कोर्ट रोड निवासी ट्रक चालक शाहनवाज ने बताया कि उसने फिरोज पक्ष के युवक को 50 हजार रुपये ब्याज पर दिलवा दिए थे। अब रुपये वापस नहीं लौटाने पर उसने युवक पर तकादा कर दिया। इसी बात पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी गई। उसके सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष की एक महिला भी घायल हो गईं, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। तभी दोनों पक्षों के लोग सीएचसी पहुंच गए। उनके बीच कहासुनी को लेकर हंगामा हो गया। वहां आए पुलिस कर्मी एक युवक को लेकर जाने लगे। इस पर उस युवक के परिवार की महिलाएं पुलिस का विरोध करने लगीं और वह युवक को पुलिस से छुड़ाने लगी। वहां पुलिस के साथ काफी देर तक खींचतान होती रही, मगर पुलिस उस युवक को लेकर चली गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरोगा के आगे हाथ जोड़ती व पैर पकड़ती दिखी महिला
बागपत। सीएचसी में पुलिसकर्मी पहुंचकर हंगामा करने वालों को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगे। तभी एक पक्ष की महिला पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर पकड़े गए युवकों को छोड़ने की गुहार लगाती रही। इसके अलावा वह पैर भी पकड़ने लगी। पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया और युवकों को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed