फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: युवक को हौज में डुबाकर मारने का प्रयास

Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमीनगर सराय। कर्मअलीपुर गढ़ी निवासी पिंकू को शराब पिलाकर गांव के दो युवकों ने नलकूप की हौज में डुबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर भागे पिंकू को जातिसूचक शब्दों से गालियां देने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कर्मअलीपुर गढ़ी गांव निवासी पिंकू ने बताया कि रविवार को वह अपने घर पर काम कर रहा था। तभी गांव का ही कल्लू व भूषण उसके घर आ गए और उसे नलकूप पर ले गए। वहां दोनों ने उसे शराब पिलाकर मारपीट की। इसके बाद नशे की हालत में दोनों ने नलकूप की हौज में डुबाने का प्रयास किया। घर पहुंचकर पिंकू ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो आरोपियों ने वहां जाकर जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज की। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने कल्लू और भूषण के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed