फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   clean news

Baghpat News: डीएम ने हाईवे पर गंदगी देख उठाया झाड़ू तो अफसर भी सफाई में जुटे

Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
clean news
बागपत। सिसाना गांव में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गंदगी देखकर डीएम अस्मिता लाल ने सफाई करने के लिए खुद झाड़ू उठाया तो सभी अफसर भी दौड़ पड़े। वह भी झाड़ू उठाकर सफाई करने में जुट गए। उन्होंने सफाई कर्मियों को पुष्प देकर सम्मानित किया और नेशनल हाईवे से कूड़ा उठाने और नाले की सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिसाना गांव में नेशनल हाईवे पर पानी निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी थी और हाईवे किनारे ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। बुधवार को डीएम अस्मिता लाल गांव में पहुंचीं और झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में श्रमदान किया और अधिकारियों के साथ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव में नियमित रूप से सफाई अभियान जारी रहे। डीएम ने सिसाना में बस स्टैंड के नजदीक ग्रामीणों की ओर से नाले में कूड़ा डालने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गंदगी से बीमारी फैलती है। वहां काफी ग्रामीण भी पहुंच गए और गंदगी समेत अन्य समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

डीएम ने उनकी समस्याएं भी सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। डीपीआरओ अरुण अत्री को निर्देश दिए कि गांव की सफाई व्यवस्था व मार्गों पर पड़े कूड़े का निस्तारण कराया जाए। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अमरचंद वर्मा, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed