फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cheating others cheating on themselves

दूसरों को धोखा देना स्वयं के साथ छलावा

Thu, 27 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cheating others cheating on themselves
बड़ौत में चल रहे दशलक्षण पर्व पर घरों में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : BARAUT
दशलक्षण महापर्व का पांचवां दिन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर उत्तम सत्य को अंगीकार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर उत्तम सत्य को अंगीकार किया। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सर्वप्रथम श्रीजी का प्रकक्षालन और अभिषेक किया गया। 13 द्वीप की सादगी पूर्वक पूजा की गई और अर्घ्य चढ़ाए गए। इस दौरान प्रवीण जैन अतुल जैन, नवीन जैन, सुखमाल जैन को मिला।
उत्तम सत्य धर्म को अंगीकार किया
बड़ौत। श्री पार्श्वनाथ मंदिर नेहरू रोड में भी सादगी पूर्वक दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म को अंगीकार किया गया। दशलक्षण धर्म की आठ पूजा की गई। इस अवसर पर सतेंद्र जैन, अमन जैन, अमित जैन, आदिश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
बड़ौत। पंडित डॉ. श्रेयांश जैन ने कहा कि सत्यता ही पवित्रता है, सत्य हर धर्म का सार जिंदगी का सार है। सत्य ही जीवन की परम कसौटी है। मैंने झूठ बोलकर दूसरों को धोखा दिया है, पर सिद्धांत कहता है तूने दूसरों को धोखा नहीं, स्वयं के लिए धोखा दिया है। दूसरों को धोखा देना स्वयं के साथ छलावा है। झूठ या असत्य बहुत सारे पापों का जनक है। एक असत्य को छुपाने के लिए व्यक्ति कई असत्य बोलता है, पर ऐसा कभी नहीं हुआ कि अग्नि को रूई में छिपा लिया जाए, वह तो प्रकट होगी ही। इसी प्रकार असत्य को कितना ही ढक लें, वह प्रकट हुए बिना नहीं रह सकता। सत्य को छिपाया नहीं जाता, दिखाया नहीं जाता, वह तो स्वयं दिव्य-ज्योतिर्मय सूर्य है। कितने ही असत्य रूपी बादल छा जाए, सूर्य को ढक लें, पर आज तक बादलों द्वारा सूर्य का विनाश नहीं हो पाया। सत्य ही परम धर्म है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed