फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against two attackers who broke into the house and attacked

Baghpat News: घर में घुसकर हमला करने वाले दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two attackers who broke into the house and attacked
खेकड़ा। अहमदनगर गांव के रहने वाले महावीर सिंह ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि चार दिसंबर की रात उसका बेटा राजकुमार घर मेंं सोया हुआ था। रात में 12 बजे तिगरी गांव का रहने वाला एक युवक अपने एक दोस्त के साथ उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने उसके बेटे पर डंडो और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर चोट लगने से उसका बेटा घायल हो गया। शोर सुनकर वह दौड़े तो हमलावर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने दोनों हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार हमलावरों तिगरी निवासी अंकित और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed