फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against nine for illegal mining of Mavi Kalan, raid in Badarkha

मवी कलां के अवैध खनन में नौ के खिलाफ मुकदमा, बदरखा में छापेमारी

Sat, 21 Mar 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against nine for illegal mining of Mavi Kalan, raid in Badarkha
मवी कलां के अवैध खनन में नौ के खिलाफ मुकदमा, बदरखा में छापा
विज्ञापन

बागपत। मवी कलां में मिट्टी खनन के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, बदरखा गांव में खनन परिवहन रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। यमुना खादर में खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
खेकड़ा एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने दो दिन पहले मवी कलां गांव में मिट्टी खनन पकड़ा था। संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार की गई। जिला खनन अधिकारी राजकुमार ने अवैध खनन के मामले में नौ लोगों के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी वीरेंद्र, राहुल, राजवीर, प्रमोद, राजेंद्र, देवेंद्र, राज सिंह, सचिन, बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, छपरौली क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। नैथला में मिट्टी खनन से हरियाणा जाने वाले परिवहन की जानकारी पर पुलिस की टीम ने निवाड़ा में चेकिंग की।
विज्ञापन

प्रशासन पर विधायक के दबाव में कार्रवाई का आरोप
फोटो संख्या-
बागपत। बदरखा गांव के पट्टा धारक मनीष चौहान के समर्थन में शनिवार को कुछ लोग डीएम शकुंतला सिंह से मिले। आरोप लगाया गया कि लखनऊ की टीम ने पट्टे की जांच करने के लिए आई थी। जलस्तर अधिक होने के कारण टीम दोबारा आने के लिए कह कर चली गई थी। टीम ने बिना जांच किए ही विधायक के दबाव में आकर तीन करोड़ 90 लाख रुपये की पेनल्टी जमा करने का नोटिस दे दिया है। गौरीपुर में निरस्त खनन पट्टे में भी विधायक पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। हाईवे पर जिला पंचायत की अवैध वसूली के आरोप लगाए। जांच न होने तक कोई कार्रवाई नहीं करने और जांच पूरी होने तक पट्टे को चलाने की अनुमति देने की मांग की। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, सरदार सिंह, बिजेंद्र प्रधान, राजपाल, मांगेराम, कंवरपाल, जयपाल और राजीव खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नैथला खनन की होगी लखनऊ में गूंज
बागपत। नैथला में अवैध मिट्टी खनन कर हरियाणा ले जाने के मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि राजीव दांगी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और लखनऊ की टीम से जांच करने, ग्रामीणों के बयान लेने और वास्तविक स्थित देखने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed