फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Camp held in Gurukul school, 157 investigations

गुरुकुल स्कूल में लगा शिविर, 157 की जांच

Wed, 21 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Camp held in Gurukul school, 157 investigations
बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सक ने 157 छात्र-छात्राओं की नाक कान व गले की जांच की। शुभारंभ स्कूल निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निखिल धामा ने छात्र छात्राओं की नाक में साइनस व दर्द, कान बहने, बदलते मौसम के कारण गले में खराश, दर्द, सूजन, मुंह में लाल दाने आदि रोगों की जांच कर दवाइयां दीं। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में नाक, कान व गले में किसी को भी संक्रमण हो सकता है। जिसका इलाज शुरू में आसान है, बाद में गंभीर परिणाम आ जाते हैं। उन्होंने फ्रिज का ठंडा पानी न पीने, गरम व ठंडा एक साथ न खाने पीने से बचने, गले में खराश होने पर नमक के पानी के गरारे करने का परामर्श दिया। निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, कुणाल आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed