{"_id":"5a89d07e4f1c1bff388b8cef","slug":"bjp-spoiling-the-atmosphere-for-the-vote-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बैंक के लिए माहौल खराब कर रही भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बैंक के लिए माहौल खराब कर रही भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार वोट बैंक हासिल के लिए हिंदु मुस्लिमों को लड़ाने का काम कर रही है।
वे रविवार को पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को छलने का काम किया है। नोट बंदी और जीएसटी लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था सुधरने के बजाए खराब हुई है।
इससे हर वर्ग का आदमी परेशान है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगार युवा भटक रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने अराजकता का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर गए थे और वहां की बिगड़ी हुई फिजा को सुधारने का प्रयत्न किया और रुठे लोगों व कार्यकर्ताओं को मनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि रालोद आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अपने पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर लोगों को मुसीबतों से निकालेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक सहेंद्र रमाला, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, अश्वनी, प्रमेंद्र, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सुखवीर सिंह गठीना, अरुण तोमर उर्फ बाबी, कर्नल ब्रह्म पाल सिंह, सुरेश मलिक, मोहित मुखिया, राजू तोमर सिरसली, रविंद्र हट्टी, ऋषि ठेकेदार आदि शामिल रहे।
युवाओं ने किया जयंत का स्वागत
बड़ौत। जयंत चौधरी का कोताना रोड पर युवा छात्रनेता अक्षय मलिक के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान छात्र नेता यशवंत सिंह, मोहित मुखिया, मोहित मलिक, बबली, आदित्य मलिक, मनीष मान, पुष्पेंद्र भारद्वाज, विनीत तोमर, तपन चौधरी, बसंत तोमर, प्रियवत राणा शामिल रहे।