फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP's strong blow to SP

भाजपा का सपा को झटका, रालोद को पटखनी देने की तैयारी

Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP's strong blow to SP
बागपत। पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद रविवार को भाजपा ने जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया। सपा को झटका देते हुए वार्ड-18 से जीतीं उनकी प्रत्याशी बबली देवी को अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसके साथ उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दावेदार भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक और बागपत विधायक योगेश धामा के सामने उन्होंने भाजपा का दामन थामा। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पंचायत चुनाव में हारने के बाद भाजपा अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी रालोद को पटखनी देने के मूड में है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं का दावा है कि उनके पास 12-13 जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका कहना है कि बबली देवी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी होंगी। ऐसे में अभी सपा के साथ रालोद में भी फूट पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की रही भूमिका
बबली देवी को भाजपा में शामिल कराने में विधायक योगेश धामा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा की अहम भूमिका बताई जा रही है। 15 साल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विधायक योगेश धामा के परिवार का कब्जा रहा है। ऐसे में पार्टी को उनके अनुभव का फायदा मिला।
आसान नहीं होगी भाजपा की राह
बबली देवी को अपने खेमे में शामिल करते समय भाजपा नेता भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक पहुंचने की उनकी राह आसान नहीं है। भाजपा के चार प्रत्याशी चुनाव जीते थे। अब बबली देवी के पार्टी में शामिल होने से इनकी संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उधर, विधायक योगेश धामा ने कहा कि हमारे साथ 12-13 सदस्य हैं। वक्त आने पर उन्हें सामने लाया जाएगा। वहीं, रालोद के पास फिलहाल सात सदस्य हैं। सपा के तीन और एक निर्दलीय साथ मिल जाएं तो भाजपा को धूल चटा सकते हैं।
ऐसा रहा था चुनाव परिणाम
भाजपा ने पंचायत चुनाव में सभी 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से महज चार सीटों पर ही जीत मिली। रालोद 7 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं, सपा ने भी चार सीट जीती। बसपा महज एक सीट जीत सकी। चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी। वार्ड-1, 2, 15, 16 व 20 में भाजपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। अब वार्ड-18 से विजयी सपा की बबली देवी ने भाजपा का दामन लिया। बबली देवी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रालोद की ममता जयकिशोर से टक्कर होगी।
नाराजगी जतायी
बड़ौत। सपा नेता सुरेन्द्र पंवार ने सपा कार्यकत्री बबली के भाजपा ज्वाइन करने पर नाराजगी जतायी। कहा कि इससे सपा की बड़ी कमजोरी साबितइ हुई है। कहा कि सपा पार्टी जनपद में अपने विजेता चार सदस्यों को भी नहीं संभाल पायी, यह भाजपा के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस अवसर पर ब्रजपाल, अशोक, सोदान, ओमपाल, वीरेसैन, विक्रम, सहदेव, कृष्णपाल, पप्पू तोमर शामिल रहे।

सपाइयों ने नाराजगी जताई
बड़ौत। सपा नेता सुरेंद्र पंवार ने सपा कार्यकर्ता बबली के भाजपा में शामिल होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे सपा की कमजोरी साबित हुई है। समाजवादी पार्टी जनपद में विजेता चार सदस्यों को भी नहीं संभाल पाई है। यह भाजपा के लिए वरदान साबित हो सकता है। यहां ब्रजपाल, अशोक, सोदान, ओमपाल, वीरेसैन, विक्रम, सहदेव, कृष्णपाल, पप्पू तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed