फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Video of girl students teaching Namaz went viral on social media, here is the truth

Baghpat News: छात्राओं को नमाज पढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के बाद सामने आई सच्चाई

Mon, 29 May 2023 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 May 2023 12:26 PM IST
सार

बागपत जनपद के होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज रठौड़ा में छात्राओं के नमाज पढ़ने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं हिंदू संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस जांच पड़ताल के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई है।

विज्ञापन
Baghpat: Video of girl students teaching Namaz went viral on social media, here is the truth
रिहर्सल करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के छप परौली क्षेत्र के होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कालेज, रठौड़ा में नमाज पढ़ते छात्राओं का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्कूल में छात्राओं को नमाज पढ़ाई जा रही है। वीडियो पिछले साल अक्टूबर माह का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें एक अध्यापिका कुर्सी पर बैठकर पांच-छह छात्राओं को नमाज पढ़ा रही है। यह वीडियो होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कालेज, रठौड़ा का है। हिंदू संगठन के प्रांतीय स्तर के एक पदाधिकारी ने अपने वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो को डाला है। उसके बाद कई और ग्रुप पर वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिस पर तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: हरिद्वार में हुआ प्यार, यूक्रेन की युवती को ठग प्रेमी फरार, स्कूटी से ढूंढने निकली एलिना

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में  स्कूल प्रधानाचार्य मुनेश चौधरी का कहना है कि उनके स्कूल का अक्टूबर महीने का यह वीडियो एक नाटक के रिहर्सल का है, जिसमें अध्यापिका सलमा छात्राओं को नमाज पढ़ने का अभ्यास करा रही थी, लेकिन बाद में नमाज पढ़ने के भाग को नाटक से हटा दिया था। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं यह नाटक प्रस्तुत किया था।

सीओ सवीरत्न गौतम का कहना है कि अभी इस मामले जानकारी नहीं है। कोई प्रकरण सामने आता है तो जांच करा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed