फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Shivani of Khekra murdered in Delhi, father expressed suspicion on friends of call center

Baghpat: खेकड़ा की शिवानी की दिल्ली में हत्या, दोस्तों पर जताया शक... कहती थी - पापा, जीवन में कुछ बनना है

Tue, 04 Feb 2025 01:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

खेकड़ा के मोहल्ला चक्रसेनपुर के जयभगवान उपाध्याय बाबा गोरखनाथ मंडली के महाराज हैं। उनकी बेटी शिवानी दिल्ली स्थित कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। 

विज्ञापन
Baghpat: Shivani of Khekra murdered in Delhi, father expressed suspicion on friends of call center
शिवानी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला चक्रसैनपुर की रहने वाली शिवानी उपाध्याय (24) की दिल्ली में हत्या कर दी गई। युवती के पिता जयभगवान उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस के बिरला मंदिर मार्ग थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही सहेली और साथियों पर हत्या करने का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर के रहने वाले जयभगवान उपाध्याय बाबा गोरखनाथ मंडली के महाराज हैं। उनकी बेटी शिवानी दिल्ली बदरपुर बॉर्डर स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। जयभगवान ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉल सेंटर में ही नौकरी करने वाली दिल्ली निवासी युवती से उसकी बेटी शिवानी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब दिल्ली की युवती ने उसकी बेटी को अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी। रविवार को शिवानी ड्यूटी कर घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में उसी युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिवानी को जबरन गाड़ी में डाल लिया और कहीं ले जाकर उसकी हत्या कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पता चलने पर वह परिजनों संग दिल्ली पहुंचे और शिवानी को दिल्ली के अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, तहरीर मिलने पर दिल्ली बिरला मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जयभगवान ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या के बाद परिवार में छोटा बेटा विक्की और सबसे छोटी बेटी दीपिका है। शिवानी पिता से कहती थी कि जीवन में कुछ बनना है। उधर, खेकड़ा पुलिस का कहना है कि घटना दिल्ली की है, वहीं की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed