फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Raids conducted on warehouses to curb sugar black-marketing; find out the current price levels.

Baghpat: चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों पर मारा छापा, जानें कितने रुपये पहुंच गए हैं दाम

Sun, 23 Aug 2026 11:35 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 23 Aug 2026 11:35 AM IST
सार

शहर के दो गोदामों में टीम ने छापा मारा तो क्षमता से कम चीनी का स्टॉक मिला। संचालकों को एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। अफसरों का कहना है कि चेकिंग का काम लगातार जारी रहेगा, कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Raids conducted on warehouses to curb sugar black-marketing; find out the current price levels.
यमुना रोड स्थित व्यापारी अर्पित के गोदाम में रखे चीनी के बोरे। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाम बढ़ने पर चीनी की कालाबाजारी को लेकर अफसर अलर्ट हो गए हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए शहर के दो गोदामों पर छापा मारा गया। जांच में गोदाम की क्षमता से कम स्टॉक मिला। इसके बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने गोदाम संचालकों को नोटिस जारी किया, जिसमें गोदाम में आने वाली चीनी के स्टॉक का सत्यापन कराने के आदेश दिए। साथ ही चीनी की कालाबाजारी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 

Baghpat: Raids conducted on warehouses to curb sugar black-marketing; find out the current price levels.
यमुना रोड स्थित व्यापारी अर्पित के चीनी के गोदाम छापामार कार्रवाई करते अधिकारी व मौजूद व्यापारी। सं - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों में चीनी के दाम 14 रुपये किलो से ज्यादा बढ़ गए हैं, जो 60 रुपये किलो के पार पहुंच गए हैं। चीनी के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार ने अफसरों को गोदामों की जांच कराकर कालाबाजारी रोकने के आदेश जारी किए। इसके चलते शनिवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ सुकन्या शर्मा अन्य अफसरों के साथ शहर में यमुना रोड पर व्यापारी अर्पित के चीनी के गोदाम पर छापामारी करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में गोदाम की क्षमता चार हजार क्विंटल मिली, जहां 375 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला। दूसरे गोदाम में साढ़े 11 क्विंटल चीनी मिली। दोनों गोदामों में क्षमता से कम चीनी मिली और वहां कालाबाजारी जैसी स्थिति भी नहीं मिली। एसडीएम ने बताया कि दोनों गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में पोर्टल पर सूचना अपडेट करने और स्टॉक मंगवाने पर सत्यापन कराने के आदेश दिए गए।

ये भी देखें...
UP: पारुल, प्रियंका, अन्नू और नीरू को एशियन गेम्स का टिकट, जापान में 19 सितंबर से सजेगा खेलों का मेला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed