फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Parul, Priyanka, Annu, and Neeru secure tickets to the Asian Games

UP: पारुल, प्रियंका, अन्नू और नीरू को एशियन गेम्स का टिकट, जापान में 19 सितंबर से सजेगा खेलों का मेला

Sun, 23 Aug 2026 11:26 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 23 Aug 2026 11:26 AM IST
सार

Meerut News: खेल विभाग ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। मेरठ से चार महिला एथलीट का एथलेटिक्स में चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों के परिजनों और कोचिंग स्टाफ में खुशी का माहौल है। 
 

विज्ञापन
UP: Parul, Priyanka, Annu, and Neeru secure tickets to the Asian Games
अन्नू रानी, नीरू पाठक, प्रियंका और पारुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। एथलेटिक्स में मेरठ से चार महिला एथलीट का चयन किया गया है। इसमें पारुल चौधरी, नीरू पाठक, प्रियंका गोस्वामी और अन्नू रानी का नाम शामिल है।
विज्ञापन

 

खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, कराटे समेत सभी खेलों के लिए कुल 492 खिलाड़ियों की सूची की है। इसमें एथलेटिक्स में 73 खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। इसमें 35 पुरुष और 38 महिला एथलीट शामिल हैं। इसमें मेरठ से चार महिला एथलीट के नाम हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली और पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली पारुल चौधरी 5000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज और 1500 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
 
विज्ञापन

2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में हिस्सा लेंगी। मेरठ के बहादुरपुर गांव निवासी और पिछले एशियन गेम्स में भाला फेंक में पदक जीतने वाली अन्नू रानी भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। 
 

मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली और मेरठ के एनएएस स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी नीरू पाठक 4 गुना 400 मीटर महिला रिले में देश के लिए खेलेंगी। सभी खिलाड़ियों के चुने जाने पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने सभी को बधाई दी है।

ये भी देखें...
दिग्विजय भाटी मामला: तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिसकर्मियों को नोटिस, ये बोले एडीजी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed