फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News : sexually assaulted tried with woman of other community after kidnapped

Baghpat: दूसरे वर्ग की महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी, तनाव

Thu, 20 Jul 2023 11:32 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

Baghpat News : दूसरे वर्ग की महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसके बाद आरोपी युवक महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस घटना से तनाव पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Baghpat News : sexually assaulted tried with woman of other community after kidnapped
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दूसरे वर्ग की महिला का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बेहोशी की हालत में मिली है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन


ये है मामला
बड़ौत के रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की दूसरे वर्ग की महिला को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के चार युवक अपहरण कर ले आए और गांव के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन विफल होने पर युवकों ने महिला के साथ मारपीट की तो महिला बेहोश हो गई। जिसे मृत समझकर युवक वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन

मामले की भनक लगने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को घायल हालत में कोतवाली लाकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दूसरे वर्ग की महिला गांव से बड़ौत किसी काम से आ रही थी, तभी बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव के कुछ युवकों ने महिला का अपहरण कर लिया और उसे गांव के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला को मृत समझाकर युवक वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे परिजन पीड़ित महिला को लेकर पहले आरोपी युवकों के घर के गए और हंगामा किया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहीं सिसिकियां: 12 मौतों के बाद बचा सिर्फ गम, हादसे को याद कर सिहर उठते हैं परिजन, दर्दनाक थे वो पल

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दुष्कर्म और अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed