फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Police has one accused arrested and sent to jail after video viral by victim youth

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात: घायल युवक ने वीडियो जारी बताया जान का खतरा, दबोचा गया आरोपी, भेजा जेल

Wed, 15 Sep 2021 07:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Sep 2021 07:20 PM IST
सार

बागपत में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है। घायल युवक ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर अपनी जान का खतरा बताया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
Baghpat News: Police has one accused arrested and sent to jail after video viral by victim youth
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जिले के बड़ौत में कुछ युवकों द्वारा की गई मारपीट में घायल हुए युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसने अपनी जान को खतरा बताया है। उसका कहना है कि हमलावर हथियार लेकर घूम रहे हैं और उसे मार सकते हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने गांधी रोड स्थित होटल में खाना पैक करा रहे युवक पर जानलेवा हमले के एक आरोपी को बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी रोड निवासी मानव पुत्र दीपक शर्मा दो दिन पूर्व होटल पर खाना पैक कराने गया था। वहां बाइक सवार तीन युवक आए और उससे गाली-गलौज कर मारपीट की थी। शोर मचाने पर आरोपियों ने मानव शर्मा पर तमंचा तान दिया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी परंतु कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके जान को खतरा बताया था। मामला बढ़ता देख बुधवार को ही कोतवाली पुलिस ने मानव पर हमले के एक आरोपी को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष पुत्र अरुण तोमर निवासी सुभाष नगर शामिल है। उससे पिस्टल व बंदूक भी बरामद की है। आशीष को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed