फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

Tue, 14 Sep 2021 04:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Sep 2021 04:31 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Crime: Police has detained a youth in connection with the murder of national female player and may be revealed soon
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रेलवे के मजदूर शहजाद को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। बिटिया के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर गांव आदमपुर में मिली थी, इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर दिया गया।



पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस मामले में गांव के एक नशेड़ी युवक शहजाद को उठाया था। पुलिस जांच में उसके शरीर पर नाखून के निशान भी मिले। आरोपी शहजाद मालगाड़ी से सामान उतारने की मजदूरी करता है। आशंका जताई जा रही थी कि युवक बिटिया की हत्या से जुड़ा हो सकता है। उससे पूछताछ की गई तो उसने इस पूरी वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

इससे पहले बिटिया की हत्या का एक ऑडियो पुलिस को मिला था, जिसमें बिटिया ही संघर्ष करती और खुद के घुट रहे दम के कारण मैं मर जाऊंगी बोल रही थी। करीब एक मिनट 41 सेकेंड के इस ऑडियो में बिटिया का हत्यारा एक बार भी नहीं बोला, केवल युवती के रोने, चिल्लाने और गिड़गिड़ाने की आवाज सुनाई दे रही थी। जिस दिन खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या हुई, मोबाइल पर बात करते हुए उसकी एक ऑडियो सामने आई थी। पुलिस इस ऑडियो की जांच में जुटी रही, तमाम विशेषज्ञों ने इस ऑडियो की जांच की। पहले कुछ शब्द बोले जाने की चर्चा जरूर थी, लेकिन इस पूरी ऑडियो में मैं मर जाऊंगी के अलावा केवल एक शब्द बोला गया है, तो स्पष्ट नहीं था।

Bijnor Crime: Police has detained a youth in connection with the murder of national female player and may be revealed soon
महिला की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

वहीं, सोमवार को ऑडियो को सुनने वाले पुलिस के कुछ अफसरों ने बताया कि ऑडियो में हत्यारा एक बार भी नहीं बोला था। केवल बिटिया की ही आवाज सुनाई दे रही थीं। इसके अलावा ऐसा लग रहा था कि मानो उस समय ट्रेन का इंजन स्टार्ट था। हो सकता है कि ट्रेन के इंजन की आवाज के कारण बिटिया की चीख कोई नहीं सुन सका हो। हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर चिन्हित क्षेत्र में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी और बिटिया के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली। 

Bijnor Crime: Police has detained a youth in connection with the murder of national female player and may be revealed soon
महिला की खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सोमवार शाम को एक नशेड़ी युवक को हिरासत में ले लिया। इस युवक के घर से एक खून से सनी शर्ट भी बरामद हुई थी। पुलिस ने इस युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल करते हुए पूरा सच उगल दिया। आरोपी शहजाद ने दुष्कर्म के इरादे से खिलाड़ी को दबोचा था और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी्र। पुलिस ने आरोपी शहजाद को मीडिया के सामने पेश करते हुए मंगलवार को इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Crime: Police has detained a youth in connection with the murder of national female player and may be revealed soon
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

तीन दिन में हत्यारे तक पहुंची पुलिस
पुलिस की जांच टीम सोमवार को ही बिटिया के कातिल के नजदीक पहुंच गई थी। मोहल्ले के कई लोगों से पूछताछ के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक रेलवे मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा केस सुलझ गया। डीआईजी शलभ माथुर ने सोमवार को कहा था कि इस पूरे प्रकरण की बारीकि से जांच चल रही है। हमारी टीमें केस में सफलता के काफी नजदीक हैं। 

विज्ञापन
Bijnor Crime: Police has detained a youth in connection with the murder of national female player and may be revealed soon
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

डीआईजी और एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे थे। वहां पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटाई और कौन कहां से आता है और जाता है, इस संबंध में भी पड़ताल की गई। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और वहां उन्हें शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया था। हालांकि पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में तीन दिन का समय लगा। वहीं आरोपी शहजाद के परिजनों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया कि उनके बेटे को जबरन फंसाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed