फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Police did not take action in case of snatching of chain of teacher

UP: बदमाशों ने शिक्षिका की चेन छीनी, थाने से पीड़िता को टरकाया, पुलिस बोली- इंस्पेक्टर के आने पर बुलाएंगे

Tue, 14 Mar 2023 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

Baghpat News : बेखौफ बदमाशों ने शिक्षिका से चेन छीन ली। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंचीं तो पुलिस ने टरका दिया। पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर के आने पर बुला लेंगे।

विज्ञापन
Baghpat News: Police did not take action in case of snatching of chain of teacher
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बावली रोड चौराहे पर चेन छीन ली। शिक्षिका जब परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर के थाने में आने पर बुलाने की बात कहकर टरका दिया गया।

विज्ञापन


बड़ौत की पट्टी मीरपुर की रहने वाली शिक्षिका प्रीति सिंह तोमर ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में शिक्षिका है। वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने लगी तो करीब ढाई बजे बावली रोड चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। शिक्षिका ने बचने का प्रयास भी किया, लेकिन वह चेन नहीं बचा सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने परिजनों को सूचना दी तो वह बड़ौत थाने में पहुंचे। घटना के बारे में पुलिस से शिकायत दी गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल तक जाने की जरूरत नहीं समझी। पीड़ितों को यह कहकर टरका दिया गया कि अभी इंस्पेक्टर थाने में नहीं है, जब वह आएंगे तो उनको बुला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

वह विभागीय कार्य से प्रयागराज आए हुए हैं। इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। थाने में इस तरह से किया गया है तो यह गलत है। चेन छीनने वालों का पता लगाकर पकड़ा जाएगा। - सविरतन सिंह, सीओ बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed