{"_id":"63885c9e639bd40b892e8eec","slug":"baghpat-news-dm-surprisingly-inspection-of-vikas-bhavan-reprimanded-workers-for-getting-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर कर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर कर्मियों को लगाई फटकार
Thu, 01 Dec 2022 01:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Dec 2022 01:20 PM IST
सार
बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। जहां गन्दगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम राजकमल यादव के निरीक्षण में विकास भवन के प्रोबेशन कार्यालय में फाइल अव्यवस्थित ढंग से रखी मिली। जिन पर धूल जमी होने पर नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने और फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:BAGHPAT: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, घर मे सो रही बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचकर फरार, घायल
विज्ञापन
डीएम को विकास भवन की बायोमैट्रिक मशीन खराब मिली। साथ ही विकास भवन की दीवारों पर प्रतिबंध के बाद भी गुटके व पान मसालो के निशान मिलने पर नाराजगी जताई और पुताई कराने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण विभाग पर फाइलों के सही रख रखाव नही होने पर समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह में फाइल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। यही हाल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय का मिला। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और छात्रवृत्ति की फाइल तलब की।