{"_id":"63884bc19bfe50315d7d46de","slug":"baghpat-miscreants-escaped-by-pulling-the-coil-of-the-elderly-woman-sleeping-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, घर मे सो रही बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचकर फरार, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, घर मे सो रही बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचकर फरार, घायल
Thu, 01 Dec 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाशों को पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं है। यहां घर में सो रही महिला के कान से बदमाशों ने कुंडल खींच लिए और फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुधवार देर रात एक घर में धावा बोल दिया। यहां नंगला कनवाड़ा गांव में बुधवार देर रात बदमाशो ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर गांव में जाग हो गयी और बदमाश जंगल मे भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनावी सरगर्मियां तेज: मेरठ में सुरक्षा का भरोसा दे गए सीएम योगी आदित्यनाथ, निवेशकों को किया आमंत्रित
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नंगला कनवाड़ा की रहने वाली (70) बुजुर्ग महिला ने बताया कि बुधवार रात वह अपने मकान में सोई हुई थी। रात में कुछ बदमाश उसके घर मे घुसे और उसके कानों से सोने कुंडल खींच लिए। बुजुर्ग महिला के शोर मचाते ही परिवार वाले जाग गए। जिन्हें देखते ही बदमाश भागने लगे। इसके बाद गांव में जाग हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण भी बदमाशों के पीछे परिजन लग गए। लेकिन बदमाश खेत मे घुस गए। उधर, घायल बुजुर्ग महिला का गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। पीड़िता ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।