Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honoring writers on a literary platform

Baghpat News: साहित्यिक मंच पर साहित्यकारों का सम्मान

Sun, 29 Nov 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Honoring writers on a literary platform
कलम के हस्ताक्षर साहित्यिक मंच का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

- सीमा गर्ग मंजरी के दसवें एकल साहित्यिक संग्रह का लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कलम के हस्ताक्षर साहित्यिक मंच का तीसरा वार्षिकोत्सव रविवार को बच्चा पार्क स्थित पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक सभागार में हुआ। समारोह में देश के विभिन्न नगरों से आए साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ रचनाकारों के योगदान को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आरके भटनागर और अध्यक्षता डॉ. सुबोध गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथियों में क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन, वरिष्ठ साहित्यकार रमेशचंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ गीतकार संजय कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच की सह संस्थापिका एवं उपाध्यक्ष डॉ. ऋतु अग्रवाल और सचिव सीए कल्पक कपलश ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गर्ग मंजरी ने कहा कि मंच साहित्य के प्रचार प्रसार के साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। शहर के साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सीमा गर्ग मंजरी के दसवें एकल साहित्यिक संग्रह का वैदिक विधि से लोकार्पण किया गया।

काव्य गोष्ठी में डॉ. नरेंद्र त्यागी नीर, विनय नोक, डॉ. नीरजा मेहता, प्रदीप मिश्रा, अंजनी कुमार तिवारी, नरेश चंद्र उनियाल, सीमा शर्मा मंजरी, नीता कपूर, डॉ. राजकुमार भारती, मोनिका शर्मा मासूम और मीरा मोहन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed