फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत मर्डर केस: सामने आया उद्यमी के परिवार का ये बड़ा राज, जल्द उजागर होगा कत्ल का पूरा सच

Sun, 18 Jun 2023 12:10 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Suspicion of murder on close ones, till now interrogated to 20 people
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बागपत के खेकड़ा में उद्यमी की हत्या का शक करीबियों पर जताया जा रहा है। पुलिस ने फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी और छह अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के करीबियों की गाड़ियों की तलाशी भी ली। इस तरह अभी तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।



कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले उद्यमी रमेश वर्मा की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक के परिवार वाले और कई अन्य करीबी भी वहां पहुंच गये।

Baghpat Murder Case: Suspicion of murder on close ones, till now interrogated to 20 people
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद उद्यमी के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी और संदेह के घेरे में आए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

Baghpat Murder Case: Suspicion of murder on close ones, till now interrogated to 20 people
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच में मृतक के करीबियों पर ही पुलिस का शक गहराया हुआ है। हालांकि पुलिस अभी संपत्ति विवाद या पुरानी रंजिश के बिंदु पर भी नजर घूमा रही है। इनके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि कही चोरी करने आए बदमाशों ने उद्यमी के जागने पर तो उनकी हत्या नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Suspicion of murder on close ones, till now interrogated to 20 people
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले हुई थी उद्यमी के बेटे की हत्या
उद्यमी रमेश वर्मा के बेटे विजय वर्मा की दो साल दूसरी फैक्टरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विजय वर्मा की हत्या में उसके बड़े भाई संजीव वर्मा का नाम प्रकाश में आया था। विजय की हत्या के मामले में संजीव वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जो काफी दिनों से जमानत पर है।

विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Suspicion of murder on close ones, till now interrogated to 20 people
शव को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी में नहीं मिला सीसीटीवी कैमरा
उद्यमी रमेश वर्मा की हत्या की जांच करने पहुंची पुलिस टीम ने फैक्टरी में सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की तलाश शुरू की, लेकिन सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला। जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed