फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Gym operator beaten up at night, video went viral... dead body found on railway track in the morning

Baghpat: जिम संचालक की रात में हुई पिटाई, वीडियो किया वायरल... सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 19 Jan 2025 01:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 19 Jan 2025 01:10 PM IST
सार

कुछ लोगों ने जिम संचालक वासु को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इससे वासु बेइज्जती महसूस कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Gym operator beaten up at night, video went viral... dead body found on railway track in the morning
वासु की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत शहर के बावली रोड के रहने वाले जिम संचालक वासु (30) के साथ शाहमल कालोनी में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने मारपीट की। शनिवार सुबह वासु का शव बावली अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
विज्ञापन

 

वासु को शुक्रवार रात करीब नौ बजे शाहमल कालोनी में कुछ लोगों ने पकड़ लिया। वहां लोगों ने वासु के साथ मारपीट की। इसकी वीडियो भी बना ली। कालोनी के लोगों ने पुलिस को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कोतवाली में लेकर चली गई। सूचना मिलने पर वासु के परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। वहां वासु को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों से खुद ही घर आने की बात कहकर वासु चला गया, लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे बड़ौत के रेलवे स्टेशन मास्टर ने बावली अंडरपास के समीप युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाकर पहचान कराई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वासु की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed