फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: farmer Jayprakash died of shock after see crops drowned in water of Hindon river

हिंडन का कहर: डूबी फसलों को देख सदमे में किसान की मौत, मचा कोहराम, बेटे ने सुनाई गरीबी की दास्तां

Thu, 20 Jul 2023 11:57 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

हिंडन का कहर : पानी में डूबी फसलों को देखकर किसान की सदमे में मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Baghpat: farmer Jayprakash died of shock after see crops drowned in water of Hindon river
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में रटौल क्षेत्र के चमरावल गांव में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। जिसे देखते ही चमरावल गांव के एक किसान को गहरा सदमा लग गया। परिजन किसान को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


चमरावल गांव के रहने वाले किसान जयप्रकाश (70) ने गांव में ही 10 बीघा अपनी और दस बीघा जमीन उगाही पर लेकर फसल उगा रखी थी। किसान जयप्रकाश के बेटे प्रमोद ने बताया कि जो जमीन ठेके पर ले रखी है, वह 10 हजार रुपये बीघा साल के हिसाब से ले रखी है। खेती करने के लिए पांच लाख रुपये किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेकर धान, ज्वार की फसल उगाई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नहीं थम रहीं सिसिकियां: 12 मौतों के बाद बचा सिर्फ गम, हादसे को याद कर सिहर उठते हैं परिजन, दर्दनाक थे वो पल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी होने के बाद उसके पिता बुधवार देर शाम खेत में फसल देखने के लिए गए थे। हिंडन का जलस्तर बढ़ने पर उन्होंने फसल डूबी हुई देखी तो उसके पिता जयप्रकाश को सदमा लग गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा

सूचना मिलने पर परिवार वाले खेत में पहुंचे और किसान को लेकर गाजियाबाद के रावली गांव में चिकित्सक के यहां पहुंचे। बताया कि चिकित्सक ने किसान जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया और हृदयघात होने से मौत होना बताया। उधर, ग्रामीणों ने मृतक किसान के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed