फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat double murder case: Police interrogated third accused on remand, pistol recovered

दादा-पोता हत्याकांड: पुलिस रिमांड पर आया तीसरा इनामी आरोपी, निशानदेही पर तमंचा बरामद

Thu, 23 Jun 2022 10:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jun 2022 10:50 PM IST
सार

दादा-पोते की हत्या के मामले में तीसरे इनामी आरोपी को रिमांड पर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat double murder case: Police interrogated third accused on remand, pistol recovered
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी में हुए दोहरे हत्याकांड का तीसरा 25 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।

विज्ञापन


31 जनवरी को ग्राम बसी निवासी वृद्ध किसान सतसिंह (80) और उनके पोते मनदीप (24) को खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर शुगर मिल जाते समय बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मृतक मनदीप की मां सरिता देवी ने गांव के ही बदमाश कपिल बसी और पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बाकी आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस ने फरार बदमाश कपिल बसी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उसकी करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी। बाकी फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


पिछले माह इनमें से एक आरोपी बागपत न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। इसके बाद तीसरा आरोपी पंकज करीब चार दिन पूर्व दिल्ली न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को तीसरे आरोपी पंकज को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed