{"_id":"62b46774dec4f30ea97557c1","slug":"the-police-bans-devotees-from-visiting-ashram-of-gurmeet-ram-rahim-in-baghpat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बरनावा आश्रम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत जनपद में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में श्रद्धालुओं के जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। वहीं रोक लगाने के बाद आश्रम के बाहर सन्नाटा पसरा है। आश्रम के बाहर बनी कैंटीन भी बुधवार को बंद थी। सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस तैनात है।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में एक माह का पैरोल का समय बिता रहे हैं। उनके दर्शन के लिए दिल्ली, यूपी, हरियाणा से काफी संख्या में श्रद्धालु आश्रम में पहुंच रहे थे। आश्रम के जिम्मेदार सेवादार ब्लाकवार उन्हें गेट नंबर एक से तलाशी के बाद प्रवेश भी करा रहे थे, लेकिन मंगलवार को प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आश्रम में जाने पर रोक लगा दी और गाड़ी पार्किंग को भी खाली करा दिया।
2 of 5
अनुयायियों को वापस घर भेजा।
- फोटो : amar ujala
वहीं इसके उपरांत गुरमीत राम रहीम ने अपने यू ट्यूब चैनल पर आकर साध संगत से प्रशासन के आदेशों का पालन कर घर जाकर सुमिरन करने की अपील की थी।
3 of 5
इंतजार के बाद वापस घर लौटे अनुयायी।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बुधवार को आश्रम के बाहर दिनभर सन्नाटा छाया रहा और कैंटीन भी बंद रही। सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बरनावा आश्रम।
- फोटो : amar ujala
इंसान का घर बर्बाद कर देता है नशा : राम रहीम
गुरमीत राम रहीम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकर श्रद्धालुओं को कहा कि नशा इंसान की बर्बादी का घर है। यह एक ऐसी दलदल है, जिसमें इंसान फंसकर बर्बाद हो जाता है। राम नाम का सुमिरन करो और अपने जीवन को सफल बनाओ।
विज्ञापन
5 of 5
आश्रम।
- फोटो : amar ujala
आश्रम का एसपी ने किया निरीक्षण
एसपी नीरज कुमार जादौन ने अधिकारियों संग डेरा सच्चा सौदा आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी नीरज कुमार जादौन बुधवार शाम एएसपी मनीष मिश्र व सीओ हरीश सिंह भदौरिया के साथ बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल आदि की जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।