फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Died after having medicine for weight loss online... Had seen advertisement on social site

Baghpat: वजन कम करने के लिए दवाई ऑनलाइन मंगाकर खाने से चली गई जान... सोशल साइट पर देखा था विज्ञापन

Mon, 03 Feb 2025 01:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 03 Feb 2025 01:05 PM IST
सार

किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष फुरकान पहलवान (40) का दवाई खाने के बाद वजन तो कम हुआ, लेकिन किडनी खराब हो गई। छह महीने में ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat: Died after having medicine for weight loss online... Had seen advertisement on social site
फुरकान पहलवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजन कम करने की चाहत में अगर आप दवाई खाते हैं तो उससे जान भी जा सकती हैं। बागपत की माता कालोनी के रहने वाले किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष फुरकान पहलवान (40) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वजन कम करने को सोशल साइट पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन दवाई मंगवाई। उस दवाई को खाने से किडनी खराब हो गई और रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फुरकान का वजन बढ़ने लगा था और पेट बाहर निकलने लगा। उन्होंने सोशल साइट पर वजन कम करने की दवाई का विज्ञापन देखा। उस दवाई को छह महीने पहले मंगवा भी लिया। दवाई करीब एक महीने तक खाने के बाद वजन तेजी से कम होने लगा, मगर शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिया। उनके पेट में दर्द हुआ तो परिवार वालों ने दवाई दिलवाई। उससे आराम नहीं मिला तो दिल्ली के एम्स में लेकर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरकान के भाई इरफान ने बताया कि वहां जांच करने पर चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उन्होंने कोई गलत दवाइयां खाई हैं। इसके बाद फुरकान ने वजन कम करने को ऑनलाइन दवाई मंगवाकर खाने की बात बताई तो चिकित्सकों ने कहा कि उसी दवाई से उनकी किडनी खराब हुई है। पिछले कई महीने से फुरकान का उपचार चल रहा था, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। डायलिसिस भी शुरू कराई तो उससे भी फायदा नहीं हुआ। रविवार को फुरकान की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

सपा में कई पदों पर रहे फुरकान, शोक जताने पहुंचे नेता
फुरकान पहलवान पहले सपा में नगर अध्यक्ष व जिला सचिव के पद पर रहे। उनके निधन का पता चलने पर चेयरमैन राजुद्दीन, रालोद नेता डा. शकील अहमद, सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, आकिल राजपूत, वसीम खोखर, डा. शराफत अली, महफूज पहलावन आदि शोक जताने पहुंचे।
 

दवाइयों से नहीं, खानपान सुधारने और व्यायाम से घटता है वजन
जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. दीपक कुमार ने बताया कि इस तरह से सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन देखकर कभी दवाई नहीं लेनी चाहिए। पहले चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए और उसके बाद ही कोई दवाई खानी चाहिए। वह कहते हैं कि दवाइयों से वजन नहीं घटता है। खानपान में सुधार और व्यायाम करने से वजन कम किया जा सकता है। उनके अनुसार ऐसा हो सकता है कि वह दवाई खाने से फुरकान को थायराइड हो गया और वह वजन तेजी से कम होने पर दवाई को ज्यादा लेता रहा। इससे किडनी में दिक्कत हो गई। इसलिए इस तरह से बिना चिकित्सक की सलाह के दवाई न लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed