{"_id":"626975e389d9df20d939dc23","slug":"baghpat-delhi-police-constable-beat-up-home-guard-this-was-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में मारपीट का मामला: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने होमगार्ड को पीटा, मास्क को लेकर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में मारपीट का मामला: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने होमगार्ड को पीटा, मास्क को लेकर हुई थी कहासुनी
Wed, 27 Apr 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:55 PM IST
सार
बैंक में होमगार्ड ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मास्क लगाने के लिए कहा। इतनी बात पर ही सिपाही ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। जानिए फिर आगे क्या हुआ।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित केनरा बैंक में तैनात होमगार्ड ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मास्क लगाने के लिए कह दिया। आरोप है कि नोकझोंक के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही ने होमगार्ड को पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड की तरफ से मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीने में थी बदले की आग: सड़क पर तड़पते रहे दंपती, चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे आरोपी, खौफनाक है ट्रिपल मर्डर की कहानी
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
केनरा बैंक की शाखा पर होमगार्ड प्रवीण कुमार और हरिकिशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगी थी। बुधवार दोपहर को सूरजपुर महनवा का रहने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही रविंद्र कुमार बैंक पहुंचा। उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। वह बैंक के अंदर जाने लगा तो होमगार्ड ने उसे मास्क लगाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि दिल्ली पुलिस के सिपाही ने हेलमेट से होमगार्ड पर हमला कर दिया। होमगार्ड ने बैंक के अंदर घुसकर जान बचाई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीओ अनुज मिश्र ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
उधर, आरोपी रविंद्र कुमार का कहना है कि होमगार्ड ने उससे अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ मारा। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।