चोरी और लूट के मोबाइल दूसरे देशों में सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना और 10 हजार के इनामी शरद गोस्वामी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल 11 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 2.50 करोड़ कीमत के मोबाइल, 3:50 लाख रुपये नकद और 1.50 लाख रुपये की विदेशी शराब भी बरामद की गई है। यह गिरोह चोरी और लूट के मोबाइल श्रीलंका, चीन, नेपाल, दुबई और बांग्लादेश समेत कई देशों में सप्लाई कराता है। शरद गोस्वामी की करोड़ों रुपये की संपत्ति भी पुलिस ने चिह्नित कर ली है। अब इसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी क्राइम अनित कुमार ने शरद गोस्वामी निवासी माधवपुरम ब्रह्मुपरी और उसके गिरोह में शामिल नौ सदस्यों को मीडिया से रूबरू कराया।
2 of 7
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि मेरठ सहित कई जिलों में मोबाइल चोरी और लूट करने के बाद गिरोह के सदस्य इन मोबाइलों को शरद गोस्वामी के पास पहुंचाते थे। इसके बाद मोबाइलों के आईएमईआई नंबर बदलकर विदेशों में सप्लाई किया जाता था। दो साल पहले भी एसओजी ने शरद गोस्वामी के गिरोह का खुलासा किया था। उस दौरान शरद की निशानदेही पर चोरी के 250 मोबाइल बरामद हुए थे।
3 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
जेल से बाहर आते ही हुआ सक्रिय, हरिद्वार में आलीशान मकान
पुलिस अफसरों ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद शहर फिर से इस धंधे में सक्रिय हो गया था। उसने गिरोह को बढ़ाना भी शुरू कर दिया था। मेरठ पुलिस से बचने के लिए उसने हरिद्वार में एक आलीशान मकान बना लिया। यहां शरद के साथ उसकी पत्नी प्रियंका भी रहती है।
4 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
ब्रांडेड कंपनियों के 50 से 80 हजार रुपये की कीमत तक के हैं मोबाइल
बरामद किए गए 207 मोबाइलों में अधिकतर ब्रांडेड कंपनियों के महंगे फोन हैं। इनमें कुछ तो 50 से 80 हजार रुपये तक की कीमत के भी बताए गए हैं।
5 of 7
वाहन बरामद।
- फोटो : amar ujala
वहीं, विदेशी शराब की 35 बोतल और 3.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शरद के गैंग में शामिल 11 आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है। वहीं, एसएसपी की ओर से गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।