{"_id":"65096d221bb8cbd0c1009964","slug":"baghpat-dead-body-of-youth-found-in-front-of-niwada-outpost-suspicion-of-murder-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: निवाड़ा चौकी के सामने मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: निवाड़ा चौकी के सामने मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Sep 2023 03:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:13 PM IST
सार
बागपत जनपद के निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद के निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला, जिसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
किरठल गांव के रहने वाले गौरव ने बताया कि उसका भाई रोहित (22) हरियाणा के बहालगढ़ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जो सोमवार को ड्यूटी पर गया था, लेकिन वापस नही आया। जिसका शव निवाड़ा चौकी के सामने मंगलवार की सुबह पड़ा मिला।
विज्ञापन
गौरव ने बताया कि उसके भाई के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक रोहित पांच भाइयों में तीसरे नम्बर का था, जो अविवाहित था। बताया कि जहां युवक का शव पड़ा मिला, उसके पास मृतक के मामा का भी मकान है।
विज्ञापन