{"_id":"629b65194f576e52db3b99ec","slug":"baghpat-crime-sexually-assaulted-attacked-on-a-girl-and-two-accused-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: बागपत में खौफनाक वारदात, नाबालिग बेटी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, इस हालत में छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: बागपत में खौफनाक वारदात, नाबालिग बेटी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, इस हालत में छोड़कर फरार
Sat, 04 Jun 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:29 PM IST
सार
UP Crime: बागपत में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। तीन किशोरों ने नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर पड़ोसी तीन किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें किशोर सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति दो दिन पहले कोतवाली में शिकायत लेकर आया था। बताया कि पड़ोस में रहने वाले तीन किशोर घर से उसकी नाबालिग बेटी को उठाकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। बेटी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए दोनों किशोरों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें किशोर सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया है। फरार तीसरे किशोर की तलाश जारी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान