Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसे में सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही की मौत, साथी घायल
बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक ट्रक की टक्कर से एक सिपाही की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक ट्रक की टक्कर से सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उधर सोनीपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सर्विलांस सैल में तैनात दीपक यादव और उनका साथी गवेंद्र मंगलवार रात किसी मामले में दबिश देने के लिए सोनीपत क्षेत्र में जा रहे थे। बताया कि देर रात करीब तीन बजे जैसे ही दोनों ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सिपाही दीपक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur : इन जुड़वा बहनों की शक्ल-आदतें हैं एक जैसी, हाईस्कूल का रिजल्ट आया तो नंबर भी मिले एक जैसे
सोनीपत पुलिस ने मृतक के शव को फिम्स हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बागपत की भजन विहार कालोनी में रहने वाले मृतक सिपाही दीपक यादव मूल रूप से नौरंगाबाद, तहसील सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला था। जो पहले एसओजी टीम में और अब सर्विलांस सैल में तैनात थे।
बताया कि दोनों सिपाही किसी मामले में दबिश देने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे में मौत हो गई। उधर सिपाही के परिवार वाले और बागपत से पुलिसकर्मी भी फिम्स हॉस्पिटल पहुंच गए। सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस महकमे में शोक की लहर
सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही दीपक यादव की हादसे में मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी सोनीपत पहुंच गए। इसके अलावा भजन विहार कालोनी स्थित आवास पर भी तांता लगा रहा।