फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   animal husbandry department worker died in accident

हादसे में पशुपालन विभाग के कर्मी की मौत

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
animal husbandry department worker died in accident
मृतक यशपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। हलालपुर मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पशु पालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शामली जनपद के कांधला क्षेत्र के इस्सोपुर टील गांव का रहने वाला यशपाल सिंह (52) आदर्श नंगला गांव के पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। वह रोजाना बाइक से जाता था। बृहस्पतिवार को कर्मी यशपाल सिंह किसी काम से हलालपुर गांव की तरफ जा रहा था। राहगीरों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे हलालपुर मंदिर के पास बाइक सवार यशपाल सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसको छपरौली सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का बेटा विक्की व अन्य लोग छपरौली थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने बताया कि यशपाल ने हेलमेट तो पहन रखा था, लेकिन उसका लॉक नहीं लगा रखा था। जिस कारण हेलमेट निकलकर दूर गिर गया और यशपाल का सिर सड़क से टकरा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed