{"_id":"694d8a2e8219598e87052dcc","slug":"anand-did-not-take-jal-samadhi-on-the-assurance-of-the-officials-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144080-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिकारियों के आश्वासन पर नहीं ली आनंद ने जल समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिकारियों के आश्वासन पर नहीं ली आनंद ने जल समाधि
विज्ञापन
बड़का में जल समाधि लेने से पहले भगत सिंह की तस्वीर लेकर खड़े आनंद कुमार। स्रोत ग्रामीण
- आज से शुरू कराई जाएगी बड़का के तालाब की सफाई
- जनवरी के अंत तक तालाब की खोदाई का भी दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव में तालाब की खोदाई नहीं कराने पर बृहस्पतिवार को जल समाधि लेने पहुंचे आनंद कुमार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार से तालाब की सफाई शुरू कराने का आश्वासन देकर रोक लिया। वहीं जनवरी में खोदाई कराने का भी भरोसा दिया।
तालाब की खोदाई नहीं होने से नाराज आनंद कश्यप ने पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि 25 दिसंबर तक इस मामले में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो वह तालाब में जल समाधि ले लेगा। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। बृहस्पतिवार को युवक भगत सिंह की तस्वीर साथ लेकर तालाब में जल समाधि लेने के लिए पहुंचा मगर बीडीओ सहेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
बीडीओ ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार से तालाब के चारों तरफ की सफाई शुरू करा दी जाएगी और अन्य विभाग से इसकी खोदाई भी कराने का प्रयास किया जाएगा। जिनके आश्वासन पर युवक ने जल समाधि लेने निर्णय वापस लिया।
विज्ञापन
वर्जन-- -
तालाब की खोदाई कराने में काफी खर्च आएगा, जो ग्राम पंचायत के खाते में नहीं है। इसलिए अन्य विभाग से खोदाई कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल सड़क किनारे तालाब की सफाई शुरू करा दी जाएगी। - सहेंद्र सिंह, बीडीओ बड़ौत

वर्जन