फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All three agricultural laws in the interest of farmers, only these will increase income: Bhupendra Singh

किसानों के हित में तीनों कृषि कानून, इनसे ही बढ़ेगी आय: भूपेंद्र सिंह

Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
All three agricultural laws in the interest of farmers, only these will increase income: Bhupendra Singh
सुन्हैडा मे किसान संवाद कार्यक्रम मे मंचासीन पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी अन्य पार्टी पदा? - फोटो : KAHKRA
- पंचायती राज मंत्री ने सुन्हैड़ा व रमाला में किया किसान संवाद
विज्ञापन

- कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा/रमाला (बागपत)। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सुन्हैड़ा और रमाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही किसानों संग संवाद किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में बनाए गए है और उनसे ही किसानों की आय बढ़ेगी। भाजपा लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। मगर, कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे है। किसान समझदार है और वह आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर विकास सुनिश्चित करेगा।
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुन्हैड़ा में किसान संवाद कार्यक्रम में कहा कि जितना काम भाजपा ने किया है, इतना कोई अन्य सरकार नहीं कर सकती है। इसलिए सभी को दोबारा से विधायक योगेश धामा को जिताना होगा, जिससे यहां पहले से तेजी से विकास हो सके। विधायक योगेश धामा ने सुन्हैड़ा चारागाह जमीन में कन्या इंटर कालेज बनवाने का वादा किया। संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री के सामने काफी मांग भी रखी। ग्रामीणों ने बागपत गन्ना मिल की क्षमता बढ़वाने, आवारा पशुओं को पकड़वाने, गांव के तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर खुदाई कराने, रेलवे अंडरपास से पानी निकासी की व्यवस्था कराने, गांव से खेकड़ा के लिए सीधा मार्ग बनवाने, हरचंदपुर मार्ग के गड्ढों को भरवाने की मांग रखी। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह व विधायक योगेश धामा ने जल्द पूरा कराने की सहमति जताई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
खेकड़ा में एक फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट जाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। इसके लिए उसने चुनावी कार्य योजना भी तैयार की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नीरज कुमार, रामपाल नेहरा, वीरेंद्र कश्यप, सुदेश चौहान, समिति चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, तिलकराम, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, धर्म सिंह एसडीओ, लीलू प्रधान, राजकुमार प्रधान, संजीव प्रधान, शौकीन अहमद, धर्मेंद्र प्रधान, सतपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जसबीर सोलंकी, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को बूथ स्तर पर जुटना होगा
भूपेंद्र सिंह ने रमाला में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के आवास पर किसान संवाद किया। वहां उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा विकास कार्य कराए है। यह काम और तेजी से हों, उसके लिए सहेंद्र सिंह रमाला को दोबारा से जीत दिलानी होगी। उन्होंने किसान संवाद में कहा कि भाजपा की दोबारा से सरकार बनती है तो उनको मंत्री भी बनाया जा सकता है। इसके बाद रमाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटना होगा। बूथ कमेटियों का सत्यापन एवं गठन होना है। 30 अगस्त तक बूथ कमेटियों का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही मतदान के लिए जागरूक भी करना होगा। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि जितने विकास कार्य भाजपा सरकार में कराए गए है, इतने विकास कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए। इसलिए विकास के लिए सभी को दोबारा से भाजपा को वोट देकर जीत दिलानी होगी। इस दौरान पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, बड़ौत नगरपालिका अध्यक्ष अमित राणा, संजीव खोखर, बिजेंद्र प्रधान सोटी, सजीव लूम्ब, राजकुमार रमाला, अवनीश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed