फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Additional commissioner angry

अभिलेख इधर-उधर देख अपर आयुक्त खफा

Thu, 25 Jan 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Additional commissioner angry
बागपत तहसील का निरीक्षण करते अपर आयुक्त जयशंकर दूबे।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपर आयुक्त, मेरठ जयशंकर दूबे ने बुधवार को बागपत तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख सही न मिलने पर नाराजगी जताई और पत्रावली और रिकॉर्ड रूम ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा लंबित प्रकरणों और मुकदमों का समय पर निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अपर आयुक्त दूबे बागपत तहसील में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले खतौनी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कृषकों से खतौनी के समय पर मिलने की जानकारी ली और समस्या पूछी। इसके बाद रिकॉर्ड रूम में जाकर दस्तावेजों का रख-रखाव देखा।
विज्ञापन


अभिलेख इधर-उधर होने पर अफसरों पर नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी रिकार्ड, पत्रावली सही प्रकार से रखें। कोई भी कागज फाइल से इधर-उधर नहीं निकालना चाहिए। जरा सी चूक होने से किसानों के साथ-साथ विभाग को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाब पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर आयुक्त ने निर्देश दिए  मीटिंग हॉल में जो कार्य चल रहा है उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लापरवाही न बरती जाए। साथ ही तहसीलदार की कोर्ट में जो मुकदमे चल रहे हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। 


पीड़ितों को लंबी तारीख न देकर दो चार दिन बाद की उनकी समस्या का निस्तारण करा दिया जाए। इस दौरान एसडीएम विवेक कुमार यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, तहसीलदार राजबहादुर सिंह, नायब तहसील देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed